logo

मुंबई में होर्डिंग के नीचे दबकर मरनेवालों की संख्या 14 तक पहुंची, NDRF टीम ने 88 को बाहर निकाला

mumbai14.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

मुंबई में होर्डिंग के नीचे दबकर मरनेवालों की संख्या 14 तक पहुंच गयी है। वहीं, NDRF ने खबर लिखे जाने तक 88 लोगों को को बाहर निकाला है। बता दें कि कल मुंबई में भारी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई थी। औद्योगिक क्षेत्र घाटकोपर में तूफान के बीच एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया। कल खबर आयी थी कि इसके नीचे 35 लोग दब गये। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। लेकिन जैसे-जैसे बचाव कार्य आगे बढ रहा है, होर्डिंग के नीचे दबे लोगों की संख्या और मरनेवालों की संख्या बढती जा रही है। मिली खबर के मुताबिक अभी भी कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।  

क्या बताया बचाव दल के अधिकारी ने 

घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना पर NDRF सहायक कमांडेंट निखिल मुधोलकर ने बताया, "कल शाम से बचाव अभियान जारी है। हमने कुल 88 लोगों को बाहर निकाला है जिसमें से 14 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है बाकी 31 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। हमने टीन गर्डर के नीचे से 9 लोगों को निकाला जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गर्डर के नीचे कुछ लोगों के अभी भी फंसे रहने की आशंका है"

हवाई सेवा पर भी पड़ा असर 

मिली खबर के मुताबिक भारी आंधी की वजह से शहर के कई हिस्सों में कल यातायात रुक गया। टैक्सी, ऑटो और अन्य वाहन चालक भी रास्ते पर रुक गए। वहीं, मेट्रो के ओवरहेड वायर पर बैनर गिरने से मुंबई मेट्रो को रोक दिया गया। घाटकोपर-वर्सोवो मेट्रो एयरपोर्ट रोड स्टेशन पर मेट्रो सेवा रोक दी गयी। घाटकोपर से वर्सोवा रूट पर चलने वाली मेट्रो को सबसे पहले बंद किया गया।  बारिश और तूफान का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई के रूपट डॉयवर्ट किये गये और कई उड़ानें देर से हुईं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Mumbai accidenthoardingNDRF died